खेकड़ा (बागपत)। थाने पर आयोजित समाधान दिवस में मात्र एक फरियादी शिकायत लेकर पहुंचा, इसका मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। शनिवार को खेकड़ा थाने पर समाधान दिवस का आयोजन किया, इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा मौजूद रहीं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायती पत्र आया, इसे राजस्व विभाग को समाधान के लिए दिया। सीओ वंदना शर्मा ने गत दिनों थाना दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को न्याय संगत ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। ब्यूरो