खेकड़ा (बागपत)। बुधवार को शाम करीब चार बजे नगर के मोहल्ला रामपुर स्थित डाकघर वाली गली में तेज स्पार्किंग के साथ उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का तार टूटकर मार्ग पर जा गिरा। इसमें राहगीर तार की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। लोगों में भगदड़ मच गई। आक्रोशित लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही तार जोड़ने पहुंचे कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। नगर को वैसे ही केवल दस से बारह घंटे बिजली मिलती है। जर्जर हाल लाइनें टूटने से आपूर्ति बंद रहा और बुरा हाल हो जाता है। एसडीओ डीपी सिंह का कहना है कि जल्द ही लाइनों को बदलवा समस्या का निदान कराया जाएगा। ब्यूरो