फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक झांकियों के निकाली बालाजी की शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आकर्षक झांकियों के साथ निकाली बालाजी की शोभायात्रा
विज्ञापन

30 पीबीटीपी 5
बीसलपुर। नगर में शुक्रवार को अपराह्न दो बजे हनुमान बालाजी की शोभा यात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई।
जानकी रतन मंदिर से अपराह्न दो बजे शुरू हुई हनुमान बालाजी की शोभा यात्रा में ठेलों पर बालाजी, राधाकृष्ण, शंकर और हनुमान की झांकियां बेहद आकर्षक ढंग से सजाई गई थीं। बैंड बाजों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद शाम को शोभायात्रा पुन: जानकी रतन मंदिर में आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा वाले मार्गों पर पालिका प्रशासन ने विशेष सफाई कराई थी और मार्गों के दोनों और चूना डलवाया था। शोभायात्रा का नेतृत्व मंदिर के महंत लखनलाल मिश्रा ने किया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई शोभायात्रा के साथ आयोजन समिति के राम गुप्ता, हरीओम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शीतल गुप्ता और प्रांजल मिश्रा आदि चल रहे थे।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें