फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी के नवजीवन देने को फिर होगी कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
16 पीबीटीपी 32
विज्ञापन


गोमती को नवजीवन देने के लिए 20 को होगी कार्यशाला


अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
तालाब की शक्ल ले चुकी गोमती नदी की धारा को बहाकर लखनऊ तक ले जाने का प्रयास काफी समय से किया जा रहा है। इसको लेकर 10 मार्च को सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता मेें कार्यशाला का आयोजन पीलीभीत में किया जा चुका है। इसमें जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने प्रतिभाग किया था। अब प्रशासन देवीपुर माइनर से इसमें एक नाला जोड़ने की योजना बना रहा है। इसके लिए अब प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर लोगों को जोड़ने का मन बनाया है। शुक्रवार को डीएम शीतल वर्मा ने अपने कार्यालय में सीडीओ सहित कई अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा की। स्थानीय स्तर की सहभागिता एवं उनका जुड़ाव इस कार्य में हो इसके लिए 20 मार्च को माधोटांडा में ही कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च को माधोटांडा के नवनिर्मित आश्रम पद्धति विद्यालय में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें विकास, पंचायतीराज, सिंचाई, नलकूप, भूमि संरक्षण, मनरेगा, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के प्रधान एवं स्वयं सेवी संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें