खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी फोटो सिंह धामा की पचास वर्षीय भाभी सरोज धामा का मंगलवार की रात्रि दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब दो वर्ष से बीमार थी। बुधवार को अस्पताल से सुबह के समय शव लाने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। बुधवार को दिन भर घर में लोगों की भीड़ लगी रही।