खेकड़ा (बागपत)।
दिल्ली शामली रेल मार्ग पर फखरपुर के समीप स्थित मानव रहित फाटक पर गेट नंबर चौदह सी पर अंडर पास मार्ग का 22 दिसम्बर को निर्माण कराया जाएगा। स्टेशन मास्टर केपी सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को सुबह पांच बजे से शाम चार बजे तक रेल मार्ग पर पांच ट्रेनें रद रहेगी। निर्माण कार्य तेजी के साथ कराया जायेेगा। ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पडे़।