खेकड़ा (बागपत) । कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा के प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने बताया सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ में 7 से 9 अक्तूूबर को अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें किसानों को रबी की प्रमुख फसलों गेहूं दलहनी, तिलहनी एवं शाक सब्जी के साथ गन्ना, पापुलर आदि की अधिक उपज हेतु तकनीकी पर विशेष जानकारी दी जाएगी।