खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को सुबह करीब आठ बजे नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी रामबीर के दो पुत्र उपेंद्र और रूपेंद्र बाइक पर सवार होकर काठा मार्ग से खेकड़ा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान नगर से काठा की ओर तेज गति के साथ जा रहे अनियंत्रित कैंटर की बाइक में तेज टक्कर लगी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों सगे भाई गंभीर घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर दोनों घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद चालक कैंटर सहित फरार हो गया।