खेकड़ा (बागपत) । बृहस्पतिवार को शाम करीब छह बजे नगर निवासी नवनीत एवं मुकेश बाइक पर सवार होकर पाठशाला बस स्टैंड से खेकड़ा अपने घर वापस लौट रहे थे। जब वह पाठशाला मार्ग पर बिजलीघर के समीप पहुंच तभी सामने से तेज गति के साथ आ रही कार की तेज टक्कर लगने पर बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार को लेकर चालक फरार हो गया। इसका सुराग नहीं लग सका। पता लगने पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायलों को परिजनों ने दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया। वहां नवनीत की हालत चिंताजनक है।