फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेल्टर होम्स पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी आवारा पशुओं का सड़कों पर आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में छुट्टा पशुओं को रखने के लिए अस्थाई पशु आश्रय गृह बनवाए गए हैं। इसके लिए शासन ने करोड़ों का बजट भी आवंटित किया है। बावजूद इसके छुट्टा पशु सड़कों और खेतों में घूम रहे हैं, जो इंसान के लिए खतरा बन गए हैं। बिलसंडा में बिलसंडा। थाना क्षेत्र के नवदिया मरौरी गांव निवासी 65 वर्षीय किसान रामदयाल बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे अपने खेत पर जा रहे थे। रास्ते में उन पर सांड़ ने हमला कर दिया। रामदयाल जान बचाने के लिए दौड़ भागे, लेकिन पीछे से दौड़े सांड़ ने उठाकर पटक दिया। उनकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने दौड़कर सांड़ को भगाया। गंभीर रूप से घायल हुए रामदयाल को फौरन एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें