फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 उत्पाती बंदरों को पकड़ जंगल में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। लोगों को बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए वन विभाग ने मुहिम शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ने दो गावों से 35 बंदरों को पकड़ा। बाद में उन्हें निशान लगाकर जंगल में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीमें गुरुवार सुबह गांव लिलहर और बल्देवपुर पहुंचीं। टीमों ने उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए कई पिंजरे लगा दिए। पिंजरों में केले रखे गए ताकि उनके लालच में आकर बंदर पिंजरों में फंस जाएं। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद पिजरों में कुल 35 बंदर फंस गए। पकड़े गए बंदरों के चेहरे पर सिंदूरी रंग के पेंट से निशान लगाया गया। ताकि जंगल में छोड़ने के बाद उनके फिर से आबादी क्षेत्र में आने पर पहचान हो सके। निशान लगाने के बाद सभी बंदरों को माला के जंगल में छोड़ दिया गया। टीम में वन दरोगा राकेश शर्मा, जोगा सिंह, हशीव वेग और राजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें