फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबॉल चैंपियनशिप में उपविजेता बनी महिला टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट व बीएसए ने किया सम्मानित
विज्ञापन

पीलीभीत। शाहजहांपुर में हुई सीनियर पुरुष/महिला राज्य स्तरीय थ्रो बॉल चैंपियनशिप में जिले की टीम ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। 16 दिसंबर से हुई इस चैंपियनशिप में जिले की महिला टीम ने दूसरा स्थान स्थान पाया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में शाहजहांपुर व सेमीफाइनल में बरेली को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल मैच पीलीभीत व गोरखपुर के बीच हुआ, जिसमें पीलीभीत टीम उपविजेता रही। शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में सिटी मजिस्ट्रेट डॉॅ. अर्चना द्विवेदी व बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने महिला टीम को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। टीम में पूजा सक्सेना, करिश्मा, नैंसी, निहारिका, अनमता, रूबी, शिवानी, विनीता, अफजा, मिथलेश, निहारिका सिंह, रोशनी व कोच विमला भारती शामिल रहीं। इस मौके पर जिला थ्रो बॉल एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक अनिल महेंद्रू, अनिल कमल, अध्यक्ष राकेश चंद्र शुक्ला, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, कोच आबिद अली, ओमप्रकाश, गीता, वाहिद खां, राकेश वर्मा, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें