खेकड़ा (बागपत)।
नगर के जैन कॉलेज मार्ग स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सोमवार को विश्वकर्मा दिवस पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। सर्व प्रथम भक्तों ने हवन में आहुतियां देकर विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ ही पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज का उत्थान विश्वकर्मा के दिखाए मार्ग पर चलने से ही संभव है। सभी ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। इसके अलावा भजन कीर्तन आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें पंडित रामेश्वर शास्त्री, प्रधान राज कुमार पांचाल, कोषाध्यक्ष पवन पांचाल, सचिव श्रद्धानंद पांचाल, राजीव पांचाल, राम सिंह पांचाल, ब्रहम सिंह पांचाल, मुकेश पांचाल, अनिल पांचाल, जवाहर पांचाल, अनुुज पांचाल, ओमबीर पांचाल, दीपक पांचाल, राजेश पांचाल, प्रमानंद पांचाल, राहुल पांचाल, मिस्टर पांचाल, अक्षित पांचाल आदि रहे।