खेकड़ा (बागपत)।
लखनऊ के पीएससी मैदान में रिलायन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में चार से पांच सितंबर तक चली एथलीट खेल प्रतियोगिता में खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी संजय यादव के पुत्र शिवम यादव ने भी भाग लिया। इसमें नगर निवासी शिवम यादव ने दो सौ एवं चार सौ मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक पर कब्जा किया। रिले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने के चलते शिवम यादव को आयोजकों ने बेस्ट एथलीट ट्राफी, सर्टिफिकेट एवं पच्चीस हजार रुपये की नगद धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। परिवार एवं जनपद का नाम रोशन करने के चलते शनिवार को खेकड़ा नगर आगमन पर मेधावी खिलाड़ी शिवम का परिजनों ने ढोल के बीच फूल माला पहनाकर स्वागत किया।