फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी परिसर में पौधे रोपे

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा नगर स्थित सीएचसी परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को पौधारोपण अभियान चलाया। सीएचसी प्रभारी डॉ अरविंद मलिक की देख रेख में कर्मियों विभिन्न प्रजातियों के सौ से अधिक पौधे लगाए और पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण बड़ी समस्या बन गया है। पर्यावरण की रक्षा के लिए लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यदि समय रहते हमने पौधरोपण पर ध्यान नहीं दिया तो इसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ेगा। पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन के साथ कई तरफ की दवा जड़ी बूटी के रुप में मिलती हैं । उन्होंने बताया सीएचसी परिसर में करीब डेढ़ हजार पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर फार्मेसिस्ट धर्मेंद्र सिंह, डॉ. प्रगति, डॉ. राजकुमार, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. शाजिया खान, डॉ. गौरव वर्मा, अभिषेक यादव, अमित कुमार, विपिन कुमार, अनिल, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें