फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सांड़ से टकराई, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सोमवार की देर रात्रि करीब दस बजे ग्राम काठा निवासी कुलेंद्र पुत्र टीकाराम व बबलू पुत्र मेहर चंद अपनी बाइक पर सवार होकर खेकड़ा पाठशाला बस स्टैंड पर अपने परिवार के एक युवक को हरिद्वार कांवड़ लेने जाने के लिए छोड़ने आए। वह दोनों कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे अपने परिवार के युवक को पाठशाला बस स्टैंड पर छोड़कर वापस अपने गांव काठा जा रहे थे। जब वह खेकड़ा तहसील के समीप पहुंचे, तभी दिल्ली सहारनपुर हाइवे से गुजर रहा सांड़ उनकी बाइक से टकरा गया। इससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बाइक पर सवार दोनों लोगों के सिर, हाथ एवं पैरों में चोट लग गई पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें