स्काउट गाइड को प्रशिक्षण दिया
खेकड़ा। नगर स्थित गांधी विद्यालय इंटर कालेज में शुक्रवार को आयोजित स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में सोपान का प्रशिक्षण दिया गया। शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने किया। उन्होने छात्र-छात्राओं से कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें। प्रशिक्षण में 64 स्काउट गाइड ने भाग लिया। राजवीर त्यागी ने प्रशिक्षण दिया। राजवीर सिंह ने आंदोलन नियम, प्रतिज्ञा, वर्दी सिद्वांत, झंडा एवं भलाई के कार्यों की जानकारी दी। शिविर में दल नायक आशीष एवं सहायक दल नायक मनीष को बनाया गया। इस दौरान कंवरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, जयबीर सिंह, भरती जी गुप्त, पन्नालाल भारती आदि मौजूद रहे।