खेकड़ा (बागपत)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर खेकड़ा तहसील में शनिवार को भी लेखपालों का धरना जारी रहा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि वे पूर्व में भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांगे नहीं मानी गईं। उन्होंने कहा कि अब अधिक उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसील मंत्री अखिलेश गुप्ता, मोहित तोमर, संजय जिंदल, अंकित पंवार, विजय कुमार, संजीव राठी, ओमपाल शर्मा, मांगेराम, कुल विजय, एकता सिंह, बलबीर सिंह आदि रहे। ब्यूरो