खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार की शाम करीब छह बजे मौसम में आए बदलाव के चलते आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक हुई तेज बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। साथ ही खेतों में खड़ी धान, चारे, गन्ने की सूख रही फसलों को जीवन दान मिल गया। साथ ही मार्गों पर जलभराव के चलते आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।