खेकड़ा (बागपत)। नगर के मोहल्ला औरंगाबाद स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को माता के भजन कीर्तन का आयोजन किया। इसमें माता का व्रत रखने वाली महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने माता के भजन कीर्तनों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। इससे माहौल पूरी तरह मां दुर्गा होकर रह गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया।