खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ागांव के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चालक समेत दो लोग घायल हो गए।
रविवार सुबह पांच बजे ट्रक चालक नरेंद्र गत्ते से भरा ट्रक लेकर हरियाणा से गाजियाबाद वाया ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से होकर जा रहा था। बड़ागांव के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गया, जिससे उसमें सवार चालक नरेंद्र एवं हेल्पर ब्रिजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास खेतों मे कार्य कर रहे लोगों ने चालक एवं हेल्पर को ट्रक से बाहर निकालकर अन्य वाहनों से गाजियाबाद अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इसकेे बाद ट्रक मालिक ने भी मौके पर पहुंचकर क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाया।