खेकड़ा (बागपत) । रालोद बैठक में वक्ताओं ने छपरौली विधायक के कदम की निंदा की। नगर स्थित रालोद कार्यालय में मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धामा के आवास पर हुई। इसमें राज्यसभा चुनाव में छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह चौहान के पार्टी के आदेश के विरुद्ध मतदान करने की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि विधायक ने छपरौली के साथ जो विश्वासघात किया है, उसका जनता चुनाव में जवाब देगी। वक्ताओं ने कहा कि विधायक को बिना देर किए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाकर रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने बहुत अच्छा कदम उठाया है। इस बैठक की अध्यक्षता चौधरी भोपाल सिंह ने की। संचालन एसडीओ धर्मसिंह ने किया। इसमें हरेंद्र सिंह, डॉ. राघवेंद्र , डॉ. सुरेश चंद कौशिक, वीरेंद्र चौधरी , नेपाल मास्टर, बलधारी सिंह, जय सिंह, वतन सिंह, सूरज पाल, आकाश यादव, संजीव धामा, अशोक पहलवान, सतेंद्र ठेकेदार, मुकेश धामा, ओमप्रकाश यादव, हाजी निजाम, घनश्याम शर्मा, अमित डागर, मोहित चौहान, सोनू चौहान, विशाल मित्तल, समसुदीन मलिक, रहीस मलिक, धीरू धामा आदि रहे।