खेकड़ा (बागपत)। नवरात्र को लेकर नगर क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की मां दुर्गा की पूजा करने के लिए भीड़ लगातार बढ़ रही है। भक्तों ने नगर के मोहल्ला औरंगाबाद स्थित प्राचीन शिव मंदिर, रेलवे रोड स्थित सदा शिव शक्ति मंदिर, मोहल्ला अहिरान स्थित शिव मंदिर, बालाजी मंदिर, बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर, रटौल स्थित देवी मंदिर आदि मंदिरों को सजाया है। पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की सुबह चार बजे से ही भीड़ लगनी शुरू हो रही है। साथ ही मंदिरों में भजन का दौर दिन एवं रात्रि निरंतर चल रहा है।