फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने से होती है सभी सुखो की प्राप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कथा व्यास अमरदीप अवस्थी ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबने में ही सुख की प्राप्ति होती है। मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित श्री प्राचीन शिव मंदिर मठ में जन्माष्टमी के चलते श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन चल रहा है। रविवार को कथा व्यास अमरदीप अवस्थी ने कहा जो मनुष्य भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति रस में समर्पित भाव से डूब गया। तो मानों उसने इस सृष्टि पर आकर सभी कुछ पा लिया। मनुष्य को सदैव अपने कीमती समय में से कुछ समय धार्मिक कार्यों के लिए भी निकालना चाहिए, क्योंकि धर्म मार्ग के बिना मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। भागवत कथा का ज्ञान जीवन में सभी को अवश्य होना चाहिए। जो भगवान श्रीकृष्ण की शरण में जाए बिना संभव नहीं है। उन्होंने सदैव ही अधर्म रूपी मार्ग का विनाश कर जन कल्याण के लिए धर्म मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें