फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शनिवार को सामाजिक संस्था नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में होली चौक पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें शहंशाह जादूगर ने जादू दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। जादूगर ने एक रुमाल हवा में उछाला और देखते ही देखते रूमाल गायब हो गया। एक बच्चे के कान में फूंक मारी तो दूध निकलने लगा। दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ साथ उन्होंने लिंग भेद, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ, शौचालय के प्रयोग पर भी महत्व डाला और दर्शकों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बेटी को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसमें ग्राम प्रधान के पति देवेंद्र सिंह, समिति के सचिव देवेंद्र धामा, अमित, प्रशांत धामा, प्रवेश धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें