खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा स्थित बालाजी आश्रम में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान बाल साध्वी राधा देवी ने कहा धर्म से जुडे़ बिना मनुष्य का कल्याण संभव नही है। क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा स्थित श्री बालाजी धाम में महामंडलेश्वर भैयादास महाराज के सनिध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बाल साध्वी राधा देवी ने कहा अगर मनुष्य अपना कल्याण चाहता है तो उसे निश्चित ही धर्म मार्ग से जुड़ना चाहिए। भगवान के चौदह अवतार में उसको जो भी अच्छा लगे उस अवतार में आकर सत्य पूर्ण जीवन को जीने की और चलना चाहिए। देश समाज, परिवार, धर्म की रक्षा करने के लिए हमेशा सत्य मार्ग पर चले। क्योंकि जीवन में सत्य मार्ग पर चलने से आध्यात्मिक बल मिलता है।