एक सप्ताह से तेजी से बढ़े मामले
बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 12 अप्रैल को 14 मामले सामने आए थे। इसके बाद 14 अप्रैल को 18 नए मामले सामने आने के बाद संख्या बढ़ गई थी। एक दिन पूर्व सोमवार को भी कोरोना के 20 मामले दर्ज किए गए। जनपद में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद सीएमओ की ओर से गंभीरता बरती जाने लगी। अभी तक सामने आए मामलों में बीसलपुर, अमरिया और पूरनपुर में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को लिखा पत्र
जनपद में लगातार बिगड़ रहे हालात को देखते हुए सीएमओ ने सोमवार को पत्र जारी किया है। जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर बचाव और रोकथाम के लिए सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, बाजार और मंडी समेत भीड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ माॅस्क का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अप्रैल से यह रहे कोरोना के हालात
1 अप्रैल -3
2 अप्रैल -2
4 अप्रैल -3
5 अप्रैल -4
8 अप्रैल -5
10 अप्रैल -4
12 अप्रैल -5
13 अप्रैल -5
14 अप्रैल -18
16 अप्रैल -3
17 अप्रैल -20
18 अप्रैल-18
सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। पत्र जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।