पीलीभीत। चौधरी निहाल सिंह कृषि (पीजी) कॉलेज ऐमी पीलीभीत में अन्या पॉलीटेक एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी की ओर से बीएससी (कृषि)/ एमएससी (कृषि) के विद्यार्थियों का साक्षात्कार हुआ। जनरल मैनेजर पुनीत चंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र यादव एवं उनकी टीम ने साक्षात्कार लिया। 58 में से 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विद्यार्थियों की सफलता पर कॉलेज के अध्यक्ष चौधरी दिग्विजय सिंह, कोषाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह, चीफ प्रॉक्टर आदेश कुमार सिंह, कृषि विभागाध्यक्ष कुलदीप गंगवार, प्रवक्ता रमेश गंगवार, अनुराग शर्मा, सुरेंद्र पाल मौर्य, डॉ. मनोज पालीवाल, मदनलाल, आरती सागर, शशि गंगवार, चंदन रस्तोगी, आदित्य सिंह एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद