फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की दहशत नहीं हो रही कम अब सांड़ को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया/पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र में घूम रहे बाघ लगातार मवेशियों पर हमलावर हो रहे हैं। रविवार रात खेतों में चहलकदमी कर रहा बाघ न्यूरिया क्षेत्र के न्यूरिया खुर्द गांव की सीमा में प्राथमिक विद्यालय के निकट पहुंच गया। यहां गांव निवासी रामौतार के खेत के पास घूम रहे आवारा सांड़ को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। यहीं नहीं बाघ साड़ को जबड़े में दबाकर पास के गन्ने के खेत में खींच ले गया। सोमवार सुबह खेत की ओर पहुंचे ग्रामीणों की नजर साड़ व बाघ के पगचिह्नों पर पड़ी तो दहशत फैल गई। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र में कई वर्षों से बाघों की मौजूदगी बनी हुई है। बाघ का कुनबा दस से अधिक गांव की सीमा में चहलकदमी कर दहशत का पर्याय बना हुआ है। इसके साथ ही आबादी क्षेत्र के निकट खेतों में मवेशियों को निवाला बनाने की घटनाओं पर भी अंकुश नहीं लग रहा है। गांव की सीमा में बाघ की चहलकदमी को लेकर फसलें तो प्रभावित हो रही हैं इसके साथ ही ग्रामीणों को अनहोनी का डर भी सता रहा है। वन दरोगा शेर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। मौके पर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए गए है। ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ बाघ की निगरानी बड़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें