खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित विद्या मंदिर में मंगलवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कक्षा चार से आठ तक के पचास छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर बढ़ते प्रदूषण को लेकर चित्र बनाए। कक्षा आठ का छात्र अजय धामा प्रथम, कक्षा पांच का छात्र अक्षय कुमार द्वितीय और कक्षा छह की छात्रा दीपाली कुमारी तृतीय रही। विजेताओं को आर्य समाज के अध्यक्ष राकेश आर्य व भारतीय नौजवान इंकलाब पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी व विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र त्यागी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान तेजपाल सिंह, शिक्षक अशोक कुमार, निशा, कुमारी उन्नति, सविता, अनुज त्यागी, नेहा, कोमल आदि रहे।