खेकड़ा (बागपत)। रालोद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष धर्म सिंह ने नए पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि संयोग रावत को प्रकोष्ठ का विधानसभा छपरौली का अध्यक्ष बनाया। वही बिनौली के सहंसर पाल को जिला महासचिव बनाया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह व राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी की अनुमति के बाद पदाधिकारियों का मनोनयन किया है।