फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के आयोजन में हर समाज का सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

हम बचपन से ही सुन रहे है कि हिंदु, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं भाई भाई। ऐसा ही कुछ देखने को मिला खेकड़ा की रामलीला में। खेकड़ा की रामलीला में खास बात यह है कि इसमें मुख्य किरदारों में हिंदू धर्म के अलावा हर समाज के लोग शामिल हैं। रामलीला में पवन पुत्र हनुमान की भूमिका मनोज जैन निभा रहे है। मनोज जैन का कहना है कि अगर कोई मुझसे कहेगा कि मैं हनुमान का किरदार नहीं निभा सकता क्योंकि मै एक जैन परिवार से हूं, मै कहुंगा कि क्यों नहीं कर सकता, सबसे पहले मैं एक इंसान हूं। कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि सभी धर्म के लोग एक साथ आए है। सबका धर्म एक है। प्रधान पुनीत शर्मा का कहना है कि उनकी रामलीला में सभी समाज के लोगों सहयोग करते हैं। सिख समाज के शिक्षक राज कुमार सिंह रामलीला में स्टेज सज्जा में सहयोग करते है। मुस्लिम समाज से कई युवक आतिशबाजी, लंका दहन, रावण दहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनीश खान का परिवार कई साल से रावण का पुतला बनाता है। दुर्गा अष्टमी की यात्रा में देवी का पंखा बनाते हैं। हनुमान बने मनोज जैन के साथ पूरा जैन समाज रामलीला से जुड़ा रहता है। रामलीला कमेटी में संजीव जैन उप प्रधान के पद पर है। नितिन जैन विगत वर्ष रामलीला कमेटी के प्रधान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें