फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा के बाद मां दुर्गा की मूर्ति मंदिर में स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर स्थित मां दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम चले। बृहस्पतिवार की दोपहर मंदिर प्रांगण में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बाद विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच शोभायात्रा शुरू हुई। नगर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा कर मूर्ति शोभायात्रा मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा में बैंड बाजे, भजन कीर्तन, मंडली, श्रद्धालु जयजयकार करते चले। हवन पंडित गोपाल व्यास ने कराया। उन्होंने मां दुर्गा की मूर्ति मंदिर में स्थापित कराई। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया। इसमें सविता देवी, आरती कौशिक, सावित्री, ऊषा, सरोज, रिया, वंदना आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें