खेकड़ा (बागपत)। एसडीएम खेकड़ा अरविंद कुमार द्विवेदी ने शनिवार सुबह तहसील के समीप दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया। एसडीएम ने हाईवे पर आठ ट्रकों को रुकवाकर जांच की तो ट्रक ओवरलोड पाए गए। एसडीएम ने सभी ट्रकों को तहसील में खड़ा कराया। साथ ही एसडीएम ने हाईवे पर मार्ग किनारे ट्रक खड़ा करने पर भी नाराजगी जताकर ट्रक चालकों को वहां से दौड़ाया।