फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी मोनू बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे अपनी कार में सवार होकर वाया पाठशाला मार्ग अपने घर वापस लौट रहा था। जब वह पाठशाला मार्ग स्थित एक पावरलूम इकाई के सामने पहुंचा, तभी पावरलूम इकाई के अंदर से निकल रहे ट्रक की कार में टक्कर लग गई। इससे कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही सवार चालक मोनू घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने कार चालक को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी चिकित्सक के यहां पहुंचे। साथ ही लोगों ने आरोपी ट्रक को पकड़ लिया। देर रात तक मोहल्ले के कुछ लोग ट्रक चालक एवं कार चालक के बीच समझौता कराने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें