खेकड़ा (बागपत)। बागपत के हीना गार्डन में बृहस्पतिवार को आशा दिवस का आयोजन किया, इसमें सभी छह ब्लाक की आशा कार्यकत्रियों ने मनमोहक सांस्कृतिक जन चेतना कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें खेकड़ा ब्लाक की आशाओं की टीम ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके बाद खेकड़ा सीएचसी पहुंचने पर सभी विजेता आशाओं को सीएचसी अधीक्षक डा. अरविंद मलिक ने पुरस्कार दिए। विजेताओं में कमला, पुष्पा, शोभा, राजकुमारी, शकुंतला, वंदना, हरबीरी, सुमन, सुनीता, सरिता, बिमलेश आदि रही।