खेकड़ा (बागपत) । स्थानीय मोहल्ला मुंडाला में सरकार द्वारा संचालित दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की 100 वी वर्ष गांठ पर सोमवार को कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी भीष्म सागर ने किसानों के साथ केक काटकर वर्ष गांठ मनाई और सभी ने एक दूसरे को केक खिलाया। कंपनी के प्रशासनिक अधिकारी भीष्म सागर ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की किसानों को जानकारी दी। इस दौरान किसान हरपाल सिंह, शशांक बडवाल, विक्की, राहुल धामा, तिलकराम, अंकित, सोनू चौहान आदि रहे। ब्यूरो