फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में दुकानदारों से आठ किलो पॉलिथीन जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर पालिका की ईओ निहारिका चौहान के नेतृत्व में मंगलवार को पालिका की टीम ने खेकड़ा नगर में पॉलिथीन बैन को लेकर छापेमारी अभियान चलाया। टीम ने नगर के रेलवे रोड, जैन कॉलेज रोड, पाठशाला रोड, बड़ा बाजार एवं छोटा बाजार में दुकानों में पॉलिथीन की जांच की। उन्होंने कहा पॉलिथीन के प्रयोग पर पंद्रह जुलाई से सरकार ने समूचे उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित लगाया। साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग करने पर जेल भी हो सकती है। ईओ ने दुकानों पर सामान खरीद रहे ग्राहकों से घर से कैरी बैग या थैला साथ लेकर आने की अपील की। टीम ने दुकानों से आठ किलोग्राम पॉलिथीन जब्त कर संबंधित दुकानदारों पर चौदह सौ रुपये का जुर्माना लगाया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें