खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के एक गांव से गत एक सप्ताह पहले अलग अलग समुदाय के प्रेमी युगल फरार हो गए थे। खेकड़ा थाने में युवती के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपनी पुत्री का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमी युगल को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और युवती की डॉक्टरी कराई। बुधवार को पुलिस ने युवती के कोर्ट में बयान कराए। बयान में युवती ने अपने परिजनों के संग जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस ने युवती को अपहरण कर ले जाने वाले युवक का अपहरण की धारा में चालान कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा और युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।