खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार से ब्लाक क्षेत्र के प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई। कई स्कूलों में हवन का आयोजन हुआ।
एक अप्रैल को रविवार की वजह से स्कूलों में दो अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया। प्राइवेट स्कूलों ने गर्मी के चढ़ते पारे को देखकर समय सुबह सात से साढ़े सात बजे के बीच कर दिया है। यूपी बोर्ड के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में नया सत्र से समय में बदलाव किया है। माध्यमिक स्कूलों का समय सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक और प्राइमरी व जूनियर स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे किया है। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम बसी स्थित गुरु कुलम स्कूल, नगर स्थित विद्या भवन पब्लिक स्कूल, होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, कोणार्क विद्यापीठ, गुरुकुल विद्यापीठ, जेपी एकेडमी, जैन एकेडमी आदि स्कूलों में शिक्षण सत्र के पहले दिन हवन हुआ। इसमें स्कूल की प्रबंध समिति के पदाधिकारी, अध्यापक, अभिभावक और छात्र छात्राओं ने आहुति दी।