खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा तहसील में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांग शिविर में ब्लाक क्षेत्र के 19 दिव्यांग का चयन किया, इन्हें जल्द ही उपकरण बांटे जाएंगे।
मंगलवार को खेकड़ा तहसील में समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में शिविर लगा। इसमें चालीस प्रतिशत से अधिक दिव्यांग 19 दिव्यांग बच्चों का चयन किया । इसमें नेत्रहीन, मूक बधिर, शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग का ही चयन हुआ। जल्द ही चयनित सभी 19 दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण बांटे जाएंगे। इस दौरान विकलांग कल्याण सहायक अधिकारी गोविंद दास आदि रहे।