खेकड़ा (बागपत)।
स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ब्राम सैदपुर और मंसूरपुर में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया । इसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को तंबाकू के सेवन से होने वाली हानि के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. रोबिन चौधरी, आशा शोभा, संगिनी बबली, डॉ. मनीष त्यागी, सावित्री आदि रहे।