खेकड़ा (बागपत)।
जैन इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। इस दौरान सभी पदों पर दो दो प्रत्याशियों ने नामांकन फार्म जमा किए।
सोमवार से नगर में स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विनय कुमार जैन की देख रेख में शुरू हो गई। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नरेश कुमार जैन और नगीन चंद जैन, उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार जैन और संतोष जैन, प्रबंधक पद के लिए राहुल जैन और बालेश जैन, उप प्रबंधक पद के लिए मनोज जैन और शशिभूषण जैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकुश जैन और राकेश जैन ने नामांकन पत्र जमा किए। इसके अलावा प्रबंध समिति के सदस्य के लिए प्रदीप कुमार जैन, दीपक जैन, राजेश जैन, अरिहंत जैन, राजेश कुमार, सुधीर जैन, विनोद जैन, राकेश जैन, अजेश जैन और जितेश कुमार जैन ने अपना नामांकन पत्र जमा किए हैं। उन्होंने बताया नाम वापसी एवं प्रत्याशियों के नामों की घोषणा और चुनाव चिह्न आवंटन सोलह दिसंबर को होगा। उन्होंने कहा चुनाव में मतदान चौबीस दिसंबर को सुबह आठ बजकर तीस मिनट से शुरू होकर शाम चार बजे तक होगा। इसके बाद मतों की गणना होगी।