37 मे से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
खेकड़ा (बागपत) । तहसील कार्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में एडीएम लोकपाल सिंह और एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने नगर क्षेत्र के लोगोें की समस्याऐं सुनी । जिसमें राजस्व की 12 , पुलिस की 5, नगर पालिका की 3, बीडीओ की 2, विद्युत की 8 और 7 अन्य विभागों की शिकायतों समेत कुल 37 शिकायती पत्र आये। जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया। एडीएम ने विभागीय अधिकारियों को तत्काल सभी समस्याओं के निस्तारण के कडे़ निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी। साथ ही पूर्व के जनता दिवसों में आयी शिकायतों का निस्तारण न करने वाले विभागों में बीडीओ खेकड़ा, कानूनगो खेकड़ा, थानाध्यक्ष खेकड़ा, थानाध्यक्ष चांदीनगर, नगर पालिका खेकड़ा, विद्युत विभाग के एसडीओ आदि विभागों को कड़ी फटकार लगा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। इस दौरान सीओ बागपत वंदना समेत संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।