फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौहल्ले मे नई विद्युत लाईन बनवाये जाने को लेकर महिलाओ ने तहसील मे पहुंच किया प्रदर्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा(बागपत) ।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला शेखपुरा की महिलाएं खेकड़ा तहसील में पहुंची। वहां उन्होंने प्रदर्शन करने के बाद उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा कि उनके मोहल्ले में विगत एक वर्ष से मकानों में विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही है। इसका मुख्य कारण उनके मकानों के सामने बिजली की लाइन न होना है। जबकि पोल मार्ग पर लगे हैं। बिजली आपूर्ति न मिलने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात्रि भर उनकी बस्ती अंधेरे में डूबी रहती है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से बस्ती में नई लाइन बनवाने की मांग की। एसडीएम ने विद्युत अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें जल्द ही समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इस दौरान सरोज, सुनीता, बेबी, संतोष, सरिता, बिमला, बबीता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें