खेकड़ा (बागपत)। नगर में शनिवार की सुबह हुई बारिश से मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दस बजे अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण आसमान में काले बादल छा गए और बारिश शुरू हो गयी। रुक-रुक कर मध्यम बारिश होती रही। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में गन्ने, ज्वार एवं धान आदि की फसलें लहला उठी। उधर, मार्गों पर हुए जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही स्कूली बच्चों को भी बारिश से हुए जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।