फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने गैस एजेंसी के ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की लाईन को हटाने के आदेश किये जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बागपत को खेकड़ा में हाईवे स्थित इंडेन गैस एजेंसी के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपजिलाधिकारी को भी पत्र भेज कार्रवाई कराने एवं लाइन हटने पर सूचना देने को कहा है। उल्लेखनीय है एक सप्ताह पहले इंडेन गैस एजेंसी के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार गैस सिलेंडर से भरे ट्रक के ऊपर गिर गया था। इससे बड़ा हादसा होते टला। इससे पूर्व में भी कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेकर विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें