फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री सिद्वचक्र महामंडल विधान का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांति नाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में रविवार को श्रीसिद्ध चक्र महामंडल विधान कार्यक्रम सुबह के समय जैनाचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज के ससंघ सनिध्य में सुबह सात बजे शुरू हुआ। सर्व प्रथम जैन महिलाओं और पुरुषों ने भगवान शांति नाथ की विशेष पूजा अर्चना की। साथ ही विधि विधान के साथ भगवान शांति नाथ की आरती की। इसके बाद सुबह आठ बजे अंकुश जैन, अजेश जैन, श्रेयांस जैन ने भगवान श्री के जयघोष के साथ झंडा रोहण किया । पूजा अर्चना के दौरान भक्तों ने 120 अर्घ्य चढ़ाए। धर्म सभा में आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज ने कहा भगवान की सच्चे मन से पूजा करने पर ही मनुष्य को कष्टों से निजात मिलती है। संत की संगति में रहकर मनुष्य को जीवन में जीने की कला के महत्व का पता लगता है। और उसका जीवन भी सुखदायी हो जाता है। अपने कीमती समय में से मनुष्य को कुछ समय धार्मिक कार्यों में भी लगाना चाहिए। तभी उसका कल्याण संभव है। इस दौरान अजेश जैन, श्रेयांस जैन, मुनील जैन, अंकुश जैन, जुगमंदर दास जैन, विकास जैन, अरुण जैन, संजय जैन, नरेश जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें