फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 163 जोड़ों को भी मिलेगा सामूहिक विवाह योजना का लाभ, शासन को भेजी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 773 का लक्ष्य बचा था, जबकि 27 जनवरी को 936 जोड़ों का विवाह कराया गया। अब अतिरिक्त 163 जोड़ों को योजना का लाभ देने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से शासन को डिमांड भेजी गई है। संभावना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ही धनराशि पात्रों के खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 1181 का लक्ष्य दिया गया था। इस लक्ष्य के सापेक्ष नवंबर में 408 विवाह कराए गए थे। इसके बाद शेष 773 का विवाह 27 जनवरी को होना प्रस्तावित था। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में 1146 आवेदन आए थे। इन आवेदनों का जब सत्यापन किया गया तो 936 शेष बचे थे। ऐसे में सभी का विवाह कराना भी बड़ी चुनौती थी।
जिलाधिकारी के संज्ञान में मामला डालने के बाद सभी जोड़ों का विवाह करा दिया गया था। अब उनको भी योजना का लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से पैरवी की जा रही है। अतिरिक्त 163 जोड़ों को योजना का लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से शासन को डिमांड भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई ने बताया कि अतिरिक्त 163 जोड़ों को योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन को डिमांड भेजी जा रही है। संभावना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में सभी के खातों में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें