तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण
बिलसंडा। नेशनल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
रविवार को हुुई क्रिकेट प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में चंदन एंड पार्टी व छात्रा वर्ग में मनप्रीत एंड पार्टी ने बाजी मारी। म्यूजिकल चेयर में निमरत कौर, रिद्धि व फैजा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में वारिश खान एंड पार्टी व लंबी कूद में अजय कुमार ने जीत हासिल की। छात्रा वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता में मनप्रीत कौर एंड पार्टी विजयी रही। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करके जमकर धूम मचाई। प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य अतिथि एसएचओ मनोज त्यागी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया। प्रबंधक रेहान खान ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुधीर अग्रवाल, आशुतोष मिश्रा, दुष्यंत शर्मा, मोहम्मद मियां, निहाल आदि मौजूद रहे।